Search

 
 
 

बाबूलाल का दावा-दोगुने-तिगुने दाम पर बिक रहे मैच टिकट, सरकार से कार्रवाई की मांग

Ranchi :   मरांडी ने कहा कि टिकटों की कालाबाजारी से जुड़ी खबरें मीडिया में भी प्रकाशित हो रही हैं. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया है. भाजपा नेता ने कहा है कि सरकार से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेना को कहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है.
 
बाबूलाल मरांडी

Ranchi :  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में आगामी 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच की टिकटों की कालाबाजारी को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने रांची पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की है.

 

बाबूलाल का आरोप है कि दिहाड़ी मजदूरों और रेजा-कुलियों को लाइन में खड़ाकर टिकट खरीदवाए जा रहे हैं. इसके बाद इन टिकटों को दोगुने और तिगुने दाम पर बेचा जा रहा है. उन्होंने टिकटों की कालाबाजारी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने का दावा किया है. 

 

पहले आपने पढ़ा

 

मरांडी ने कहा कि टिकटों की कालाबाजारी से जुड़ी खबरें मीडिया में भी प्रकाशित हो रही हैं. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया है. भाजपा नेता ने कहा है कि सरकार से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेना को कहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है.

 

उन्होंने सवाल किया कि जब टिकटों की बिक्री में गड़बड़ी की जानकारी सामने आ रही है, तो पुलिस इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है. मरांडी ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि टिकटों की कालाबाजारी का सीधा असर आम क्रिकेट प्रेमियों पर पड़ रहा है. कई लोग अपने बच्चों और परिवार के साथ मैच देखने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन महंगे दाम पर टिकट मिलने से उनके लिए मैच देखना मुश्किल हो रहा है. 

 

बाबूलाल ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेने और टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है. (झारखंड से जुड़ी लेटेस्ट और बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही