Search

 
 
 

Court News: शराब घोटाले को लेकर बाबूलाल ने HC में दायर की PIL, CBI से जांच की मांग

झारखंड में चर्चित शराब घोटाला मामले में झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. यह जनहित याचिका प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी की ओर से दाखिल की गई है. जिसमें बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में हुए शराब घोटाले की सीबीआई जांच का आदेश देने का आग्रह कोर्ट से किया है.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें

Ranchi: झारखंड में चर्चित शराब घोटाला मामले में झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. यह जनहित याचिका प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी की ओर से दाखिल की गई है. जिसमें बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में हुए शराब घोटाले की सीबीआई जांच का आदेश देने का आग्रह कोर्ट से किया है.

इसे भी पढ़ें: 

याचिका में कहा गया है कि झारखंड में शराब घोटाले में आईएएस अधिकारी समेत कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल हैं. मामले को लेकर वर्ष 2025 में ही एसीबी में केस रजिस्टर किया गया था. मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन सभी को डिफॉल्ट बेल मिल गया. करीब 14 माह बीत जाने के बाद भी मामले में आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं हुआ है. कोर्ट को बताया गया कि मामले में अनुसंधान नहीं चल रहा है. 

 

शराब घोटाला मामले में निलंबित आईएएस विनय चौबे समेत कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी. दरअसल, छत्तीसगढ़ के मॉडल को अपनाकर झारखंड में शराब नीति बनाई गई थी, यह वर्ष 2022 में लागू हुआ था. फर्जी बैंक गारंटी पर दो प्लेसमेंट एजेंसी को काम दी गई थी.

 

याचिका में होलोग्राम बनाने वाली कंपनी हो या मेन पावर सप्लाई करने वाली या फिर थोक शराब का ठेका लेने वाली कंपनी, सभी की भूमिका इसमें संदिग्ध बताई गई है. इस मामले में नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह भी आरोपी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही