Search

 
 
 

जनता से नकारे जाने से विचलित हो गए हैं बाबूलालः कांग्रेस

 

Ranchi :  कांग्रेस ने भी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल को निशाने पर लिया है. प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है, तो बाबूलाल जी अपना रोष अब जनता पर उतार रहे हैं.अगर कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हुआ है तो मानवीय संवेदना के तहत सबसे प्राथमिक कर्तव्य आम जनता का भी होता है, वहां जो उपलब्ध साधन हो उससे पीड़ित व्यक्ति को अविलंब नजदीक के अस्पताल में पहुंचाकर तत्काल उपचार प्रारंभ कराया जाए.

 

मर चुकी हैं भाजपा नेताओं की मानवीय संवेदना


भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मानवीय संवेदनाएं मर चुकी हैं, वह किसी के जीवन को बचाने की पहल करने पर साधुवाद देने की बजाय मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर मिथ्या आरोप लगाना उनकी विध्वंसक मानसिकता का परिचय देता है. आम जनता के जीवन का मूल्य कांग्रेस ही समझ सकती है. भाजपा नेताओं को आम लोगों से कोई मतलब नहीं है. जिस जगह पर दुर्घटना हुई थी, वहां पर यदि एंबुलेंस का इंतजार किया जाता तो वहां एंबुलेंस पहुंचने में कम से कम 15 से 20 मिनट लगते तब तक दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की स्थिति गंभीरतम हो सकती थी इसलिए उपलब्ध साधनों से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. 

 

हमारे लिए व्यक्ति की जान ज्यादा कीमती है


कांग्रेस की कार्यशैली यही रही है कि हम दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को उपलब्ध संसाधनों से इलाज मुहैया कराते हैं ना कि एम्बुलेंस,बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज का इंतजार करते हैं. हमारे लिए व्यक्ति की जान ज्यादा कीमती है वह किसी कीमत पर बचना चाहिए आलोचनाओं से हम नहीं डरते, भाजपा की आलोचना हमारे लिए गहने के समान है, जिसे हम प्रतिदिन उड़ते हैं और इससे हमें जनता के लिए काम करने का संबल मिलता है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही