Search

 
 
 

JPSC घोटाले के सूत्रधार वाले आरोप पर बाबूलाल का पलटवार, कहा- दोषी हूं तो कार्रवाई करे सरकार

कांग्रेस नेता बंधु तिर्की द्वारा बाबूलाल मरांडी को JPSC घोटाले का पहला सूत्रधार बताए जाने के आरोप पर उन्होंने पलटवार किया. मरांडी ने कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई ठोस प्रमाण है तो सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए. केवल आरोप लगाने से कोई दोषी साबित नहीं होता है.
 
  • NEET परीक्षा से JPSC घोटाले तक बोले बाबूलाल मरांडी

Palamu :   भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने NEET परीक्षा, छात्रों के भविष्य और JPSC घोटाले को लेकर विपक्ष के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. वह मंगलवार को मेदिनीनगर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे.

 

बाबूलाल ने कहा कि सरकार ने NEET परीक्षा को अच्छे तरीके से कराया है और इसके परिणाम भी बेहतर आए हैं. हालांकि इस तरह की घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं, पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. लेकिन भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा ना हो, इसके लिए स्थायी समाधान निकालने की जरूरत है.

 

उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाने की आवश्यकता है, ताकि छात्रों के भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं हो. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जहां विपक्ष की सरकारें हैं, वहां भी पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों के मामले सामने आते रहे हैं.

 

JPSC और JSSC परीक्षा में लगातार हो रही गड़बड़ियां

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में JPSC और JSSC जैसी परीक्षाओं को लेकर भी लगातार विवाद सामने आते रहे हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था को लेकर सभी सरकारों को गंभीरता से काम करने की जरूरत है. छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मामले में सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर देखने की आवश्यकता है.

 

बंधु तिर्की के आरोप पर पलटवार

कांग्रेस नेता बंधु तिर्की द्वारा बाबूलाल मरांडी को JPSC घोटाले का पहला सूत्रधार बताए जाने के आरोप पर उन्होंने पलटवार किया. मरांडी ने कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई ठोस प्रमाण है तो सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए. केवल आरोप लगाने से कोई दोषी साबित नहीं होता है.

 

परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाना जरूरी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को ऐसा बनाया जाना चाहिए, जिससे परीक्षार्थियों का विश्वास कायम रहे और भविष्य में पेपर लीक या अन्य गड़बड़ियों की संभावना को खत्म किया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही