Search

 
 
 

Saraikela News: ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ छापेमारी, 7 लाख कैश के साथ एक गिरफ्तार

आदित्यपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राम मड़ैया बस्ती, मुस्लिम बस्ती समेत विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 लाख 59 हजार 650 रुपये नकद और 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: आदित्यपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राम मड़ैया बस्ती, मुस्लिम बस्ती समेत विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 लाख 59 हजार 650 रुपये नकद और 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए.

Uploaded Image

ब्राउन शुगर तस्करों से 7 लाख कैश बरामद

एसपी मनोज स्वर्गियारी के अनुसार छापेमारी के दौरान ब्राउन शुगर मामले में फरार चल रहे जावेद अंसारी उर्फ लालटू के घर पर दबिश दी गई. पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गया. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि घर की छत पर कुछ लोग ब्राउन शुगर बिक्री से प्राप्त रुपयों का हिसाब- किताब कर रहे हैं. जब पुलिस छत पर पहुंची तो वहां जाने वाला दरवाजा बाहर से बंद मिला. दरवाजा तोड़कर पुलिस जैसे ही ऊपर पहुंची, वहां मौजूद लोग छज्जे और पाइप के सहारे कूदकर भागने लगे.

 

इसे भी पढ़ें:

भागने के दौरान आरोपियों ने रुपये से भरे छोटे-छोटे झोले सड़क पर फेंक दिए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया. मौके से आजाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उसकी तलाशी लेने पर 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई. पुलिस ने नकदी की गिनती कर कुल 7,59,650 रुपये जब्त किए.

 

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि इस मामले में इमरान, जावेद अंसारी उर्फ लालटू, राशिद खातून, विपुल कर्मकार, रोहित कर्मकार उर्फ सिपुल तथा प्रकाश पटेल की संलिप्तता सामने आई है. सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर क्षेत्र में ड्रग्स कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही