Search

 
 
 

Saraikela :  जुमाल गांव में धान रोपाई के दौरान वज्रपात से महिला की मौत

जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत जुमाल गांव में धान रोपाई के दौरान वज्रपात से अविवाहित महिला की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोरा मुर्मू (58 वर्षीय) के रूप में हुई है. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
 
  • जुमाल गांव में मातम पसरा

Saraikela :  जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत जुमाल गांव में धान रोपाई के दौरान वज्रपात से अविवाहित महिला की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोरा मुर्मू (58 वर्षीय) के रूप में हुई है. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

जानकारी के अनुसार, गोरा मुर्मू सोमवार को खेत में धान रोपाई कर रही थी. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई. वज्रपात की चपेट में आने से वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़ी.

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना से पूरे जुमाल गांव में मातम पसरा हुआ है.

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आपदा राहत मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है. इधर जिला प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही