Search

 
 
 

सुर्खियों में रहने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे बाबूलाल: सतीश पौल मुंजनी

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह पत्र झूठ और अफवाह पर आधारित है और इसका उद्देश्य जनता को गुमराह करना है.
 

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह पत्र झूठ और अफवाह पर आधारित है और इसका उद्देश्य जनता को गुमराह करना है.

 

सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता खो चुके हैं और सुर्खियों में बने रहने के लिए बड़े-बड़े आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिना ठोस प्रमाण के पूरे प्रशासनिक तंत्र पर सवाल उठाना उनकी हताशा को दिखाता है.

 

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी का इतिहास भ्रष्टाचार और घोटालों से जुड़ा रहा है. ऐसे में नैतिकता की बात करना जनता के साथ मजाक है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

मुंजनी ने कहा कि भाजपा जानबूझकर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर राज्य में भ्रम और अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने बाबूलाल मरांडी से कहा कि अगर उनके पास कोई ठोस सबूत है तो उसे जांच एजेंसियों को सौंपें.

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग कर एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ करती है और अब झारखंड में भी वही कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा के इस दुष्प्रचार को समझ चुकी है और राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा का यह अभियान सफल नहीं होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही