Search

 
 
 

LAGATAR IMPACT: एक्शन मोड में सिविल सर्जन, आयुष्मान केंद्रों के बंद होने पर भड़के, दिए निर्देश

Jamtara: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जामताड़ा में पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के बंद रहने की खबर लगातार न्यूज़ पर खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. खबर का संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. एस. पी. मिश्रा ने तत्काल जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए.
 

Jamtara: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जामताड़ा में पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के बंद रहने की खबर लगातार न्यूज़ पर खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. खबर का संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. एस. पी. मिश्रा ने तत्काल जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए.

लगातार न्यूज ने अप्रैल को जामताड़ा : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बंद मिले आयुष्मान आरोग्य मंदिर, CS बोले – होगी कार्रवाई शीर्षक से खबर चलायी थी.जिसका असर हुआ है  है और सिविल सर्जन निरीक्षण करने पहुंचे हैं.

 

जामताड़ा जिले के सीएचसी नारायणपुर, पीएचसी पबिया,मिहिजाम और मोहनपुर शहरडाल आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का दौरा करते हुए सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को परखा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पतालों में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों की सुविधा और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की. डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

 

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर आयुष्मान केंद्रों का बंद रहना गंभीर मामला है. इस तरह की स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए सख्त निगरानी की जा रही है. कहा कि उन्होंने हाल ही में जिले में योगदान किया है और लगातार स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं. 


जिला की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और जहां भी कमी मिलेगी, उसे जल्द दूर किया जाएगा, सिविल सर्जन ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी से गायब रहने वालों पर कार्रवाई तय है. इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज हो गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही