Search

 
 
 

IPL 2026: मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के 15 साल पूरे, हार्दिक पांडया ने दी बधाई

भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा के मुबई इंडियंस टीम में 15 साल पूरे हो गए. 2011 में मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने रोहित को खरीदा था. इतने लंबे समय तक (MI)  के सदस्य रहने पर कप्तान हार्दिक पांडया ने रोहित शर्मा को बधाई दी. हार्दिक ने रोहित को एमआई के खिलाड़ियों का सबसे बड़ा प्रेरणास्त्रोत बताया. इतने सालों तक इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के लिए आपका धन्यवाद.
 

New Delhi : भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा के मुबई इंडियंस टीम में 15 साल पूरे हो गए. 2011 में मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने रोहित को खरीदा था. इतने लंबे समय तक (MI)  के सदस्य रहने पर कप्तान हार्दिक पांडया ने रोहित शर्मा को बधाई दी. हार्दिक ने रोहित को एमआई के खिलाड़ियों का सबसे बड़ा प्रेरणास्त्रोत बताया. इतने सालों तक इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के लिए आपका धन्यवाद.  

 

हार्दिक ने कहा कि मैंने और हममें से कई लोगों ने आपके नेतृत्व में डेब्यू किया है. इतने सारे लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद जो इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलने आए हैं, और उसी समय भारत के लिए भी आप एक इंसान के तौर पर भी कमाल और शानदार रहे हैं.

 

आप बहुत फ्रेंडली और खुले विचारों वाले रहे हैं. आपने इतने सालों तक जिस तरह से टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व किया है उसके लिए बहुत धन्यवाद.  रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है.

 

रोहित शर्मा ने टीम के साथियों, सपोर्ट स्टाफ और फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट का दिल से शुक्रिया अदा किया, और फ्रेंचाइजी द्वारा पोस्ट किए गए एक और वीडियो में बतौर कप्तान अपनी यात्रा को आकार देने का श्रेय टीम के माहौल को दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही