Search

 
 
 

बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने सेमीफाइनल बनाई जगह, पदक पक्का

भारतीय शटलर आयुष शेट्टी ने शुक्रवार को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए, सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. उन्होंने निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में इंडोनेशिया के दुनिया के नंबर 4 जोनाथन क्रिस्टी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे.
 

Lagatar Desk: भारतीय शटलर आयुष शेट्टी ने शुक्रवार को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए, सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. उन्होंने निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में इंडोनेशिया के दुनिया के नंबर 4 जोनाथन क्रिस्टी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे.

 

इस जीत के बाद आयुष ने मेडल सुनिश्चित कर ली है. आयुष ने जोनाथन क्रिस्टी पर 23-21, 21-17 से जीत दर्ज की है. आयुष दूसरे भारतीय खिलाड़ी है जो कॉन्टिनेंटल मीट में पदक पक्का करने वाले भारतीय बने है. इससे पहले 2018 में एचएस प्रणय के बाद कॉन्टिनेंटल मीट में पदक पक्का किए थे.

 

आयुष की क्रिस्टी पर यह पहली जीत थी. 2023 में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज के पुरुष डबल्स स्वर्ण के बाद बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल होगा. आयुष का सेमीफाइनल में मुकाबला पेरिस ओलंपिक 2024 के रजत पदक विजेता थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसार्न और वेंग होंगयांग के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

 

बता दें, ओलंपिक मेडलिस्ट रह चुकी पीवी सिंधु का कैंपेन दूसरे राउंड में खत्म हो गया, जबकि लक्ष्य सेन पहले राउंड में ही बाहर हो गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही