Search

 
 
 

IPL 2026: मुकुल चौधरी ने KKR के मुंह से छीनी जीत, खेली धुंएधार पारी

IPL 2026 के 19वें सीजन में गुरुवार को ईडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. जिसमें लखनऊ ने KKR को 3 विकेट से हरा दिया.  182 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की.
 

Lagatar Desk: IPL 2026 के 19वें सीजन में गुरुवार को ईडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. जिसमें लखनऊ ने KKR को 3 विकेट से हरा दिया.  182 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की. 


इस जीत के बाद क्रिकेट फैंस की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम है. मुकुल चौधरी का नाम फैंस की जुबां पर छा गया है. मुकुल चौधरी ने KKR के पक्ष में जाती जीत को अपने शानदार बल्लेबाजी से 27 गेंदों पर सात छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 54 रनों की पारी खेली. उनके मैच को फिनिश करने की उनकी क्षमता ने लोगों को एमएस धोनी की याद दिला दी. मुकुल चौधरी ने उनका लोकप्रिय हेलीकॉप्टर शॉट भी लगाया.

 

मैच के बाद मुकुल चौधरी ने कहा कि मेरा शरीर थोड़ा ताकतवर है, मैं हर दिन 100-150 छक्के मारने का प्रैक्टिस करता हूं. मैं पिछले 5-6 महीनों से प्रैक्टिस कर रहा हूं, इसलिए यह मेरे गेम में आ गया है. LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने विश्वास जताया कि चौधरी और भी ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं. वह बहुत युवा है, और उनकी आंखों में वह चमक है. बता दें, अनकैप्ड मुकुल को LSG ने IPL 2026 के लिए हुई मीनी नीलामी में 2.6 करोड़ में खरीदा था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही