Search

 
 
 

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नई नियमावली लागू, अब बेटियों को भी मिलेगा प्रवेश

Ranchi: राज्य सरकार ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय की पुरानी नियमावली को समाप्त करते हुए नई “नेतरहाट आवासीय विद्यालय प्रबंधन और संचालन नियमावली, 2026” को लागू कर दिया है. इस अहम फैसले के बाद अब पहली बार विद्यालय में छात्राओं को भी प्रवेश मिलेगा. छात्राओं के लिए कुल सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण तय किया गया है.
 

Ranchi: राज्य सरकार ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय की पुरानी नियमावली को समाप्त करते हुए नई “नेतरहाट आवासीय विद्यालय प्रबंधन और संचालन नियमावली, 2026” को लागू कर दिया है. इस अहम फैसले के बाद अब पहली बार विद्यालय में छात्राओं को भी प्रवेश मिलेगा. छात्राओं के लिए कुल सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण तय किया गया है.

 

सरकार ने अगले तीन वर्षों में विद्यालय की सीटों को दोगुना करने और पांच वर्षों में तिगुना करने का लक्ष्य रखा है. इससे पहले आखिरी बार वर्ष 1982 में सीटों में वृद्धि की गई थी. यह निर्णय राज्य की मेधावी बेटियों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षा पाने का बड़ा अवसर देगा.

 

नई नियमावली के तहत प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) को सौंपी गई है. सत्र 2026-27 से जैक दो चरणों - प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे. परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न तैयार करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में एक विशेष समिति गठित की गई है. हालांकि  वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, इसलिए नई व्यवस्था अगले सत्र से लागू होगी.

 

विद्यालय के प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए चार स्तरीय व्यवस्था बनाई गई है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में “एपेक्स बॉडी” और शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में “सामान्य निकाय” नीतिगत निर्णय लेंगे. इसके अलावा  एक कार्यकारिणी समिति का गठन होगा, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के ऐसे पूर्व छात्र करेंगे जिनके पास कम से कम दस वर्ष का अनुभव हो. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. साथ ही प्राचार्य की अध्यक्षता में एक विद्यालय प्रबंध समिति भी कार्य करेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही