Search

 
 
 

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर लगाया असंवेदनशील होने का आरोप

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर कानून व्यवस्था के नाम पर निशाना साधा है. कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर हेमंत सरकार असंवेदनशील है और राज्य की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है.
 

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर कानून व्यवस्था के नाम पर निशाना साधा है. कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर हेमंत सरकार असंवेदनशील है और राज्य की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है. हाल के दिनों में कई आतंकवादी गतिविधियों में गिरफ्तारी हुई है, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.

 

 

 

इलीगल डीजीपी का मुद्दा

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डीजीपी लगभग दो माह पूर्व ही सेवानिवृत हो गए हैं, लेकिन अभी भी राज्य की सुरक्षा की कमान उनके ही जिम्मे है. वे इलीगल डीजीपी बने हुए हैं. यह सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता को दर्शाता है.

 

राज्य में लूट और भ्रष्टाचार

सत्ता पक्ष के सभी लोग सिर्फ कमाने में लगे हैं और बालू, कोयला और पत्थर की लूट में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी किसी की जमीन पर कब्जा कर ले रहा है और कोई सुनने वाला नहीं है.

 

सीएम नहीं चाहते पेसा कानून लागू हो

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं चाहते हैं कि राज्य में पेसा कानून लागू हो, क्योंकि इससे सत्ता का विकेंद्रीकरण हो जाएगा और उन्हें रुपए वसूलने में परेशानी होगी. उन्होंने कहा कि सरकार अधिकारियों से रुपए वसूलने में काफी आसानी होती है

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही