Search

 
 
 

नाथवानी की जीत पर बाबूलाल ने दी बधाई, कहा- झारखंड को मिलेगा उनके अनुभव का लाभ

रांचीः झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने खुशी जताते हुए सभी विधायकों को बधाई दी.
 

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने खुशी जताते हुए सभी विधायकों को बधाई दी.

 

मरांडी ने कहा कि परिमल नाथवानी को 28 वोट प्राप्त हुए हैं और उनकी जीत सुनिश्चित हो गई है. उन्होंने कहा कि सभी एनडीए विधायक एकजुट रहे और चुनाव में गठबंधन की रणनीति सफल रही.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के जनप्रतिनिधि यह अच्छी तरह समझते हैं कि राज्य के हित में किसे समर्थन देना चाहिए. उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी का झारखंड से पुराना और गहरा जुड़ाव रहा है. राज्यसभा सदस्य के रूप में उनके कार्यों और राज्य के विकास में निभाई गई भूमिका को लोग आज भी याद करते हैं.

 

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा में नाथवानी की वापसी से झारखंड को लाभ मिलेगा. मरांडी ने कहा कि नाथवानी के अनुभव, संपर्क और विकासोन्मुख सोच का फायदा राज्य को मिलेगा और वे एक बार फिर झारखंड के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का काम करेंगे.

 


    
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही