Ranchi News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार करते हुए उन पर नाबालिग बच्ची से जुड़े मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और कानून की चिंता करने के बजाय बाबूलाल मरांडी कांग्रेस विधायक को राजनीतिक रूप से बदनाम करने में जुटे हैं.
इसे भी पढ़ें:
राकेश सिन्हा ने सवाल उठाया कि बाबूलाल मरांडी की नाबालिग बच्ची से मुलाकात कहां और कैसे हुई? उसे उनसे किसने मिलवाया और किसकी पहल पर संवेदनशील मामले को राजनीतिक मंच तक पहुंचाया गया? उन्होंने कहा कि नाबालिग की पहचान और निजता उजागर करना गंभीर मामला है. ऐसे में पहचान सार्वजनिक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग क्यों नहीं की जा रही है?
उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगना दोषी साबित होने का प्रमाण नहीं है. भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. आरोप प्रमाणित होने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी को अपराधी घोषित करना उचित नहीं है.
राकेश ने गम्हरिया थाना और होटवार जेल से जुड़े मामलों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी दोषी को बचाने के पक्ष में नहीं है, लेकिन अलग-अलग मामलों को जोड़कर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए.
.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

