Search

 
 
 

अनशनकारी छात्रों से मिले मिले बाबूलाल मरांडी,बोलें- जान नहीं देनी, अभी लंबी लड़ाई लड़नी है

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंचकर बीमार अनशनकारी छात्रों राहुल क्रांति और ब्रजकिशोर से मुलाकात की. उन्होंने दोनों छात्रों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.
 

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंचकर बीमार अनशनकारी छात्रों राहुल क्रांति और ब्रजकिशोर से मुलाकात की. उन्होंने दोनों छात्रों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. 

 

छात्र JPSC-JSSC मामलों की CBI जांच और युवाओं के अधिकारों की मांग को लेकर कई दिनों से अनशन पर हैं.मरांडी ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण छात्रों को अपनी जान नहीं देनी चाहिए. 

 

उन्होंने कहा कि अभी युवाओं को अपने अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़नी है.उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड देश का इकलौता राज्य है, जहां परीक्षाओं के परिणाम पार्ट-पार्ट में जारी किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल क्रांति को अधिक अंक मिलने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिली और हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद भी सरकार ने उन्हें नौकरी नहीं दी.

 

मरांडी ने कहा कि यदि सरकार संवेदनशील होती तो JSSC साक्षात्कार लेकर छात्र को नियुक्ति दे देती. इसके बजाय सरकार लगातार अदालतों में मामला ले जा रही है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है.

 

उन्होंने JPSC और JSSC के अध्यक्ष, सचिव, परीक्षा नियंत्रक समेत संबंधित अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करने, दोषियों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी करने तथा पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग दोहराई.

 

मरांडी ने आरोप लगाया कि 2019 के बाद राज्य की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है. उन्होंने कहा कि छात्रों का यह आंदोलन केवल दो छात्रों की नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के अधिकार और न्याय की लड़ाई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही