Search

 
 
 

सरकारी खजाने से 10 हजार करोड़ गायब होने का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

झारखंड सरकार के खजाने से लगभग 10,000 करोड़ रुपये की राशि गायब होने का गंभीर आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं
 

Ranchi : झारखंड सरकार के खजाने से लगभग 10,000 करोड़ रुपये की राशि गायब होने का गंभीर आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं.बाबूलाल मरांडी के अनुसार, वित्त मंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वित्त सचिव सभी विभागों के सचिवों की बैठक बुलाकर विस्तृत हिसाब लें और स्थिति स्पष्ट करें.

 

इसके बावजूद वित्त सचिव ने मंत्री के आदेश का पालन करने के बजाय फाइल को मुख्य सचिव के पास भेज दिया, जहां वह पिछले तीन महीनों से लंबित पड़ी है. उन्होंने पूछा कि जब वित्त मंत्री ने स्पष्ट आदेश दिया था, तो उसे दरकिनार क्यों किया गया और अब तक उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्य सचिव जमीन घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने मांग की कि मुख्य सचिव सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करें कि तीन महीने से फाइल पर कोई निर्णय क्यों नहीं लिया गया और इस देरी के लिए कौन जिम्मेदार है.

 

बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को गंभीर आर्थिक अपराध करार देते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि यह राशि आखिर गई कहां, क्या इसे किसी रूप में निवेश किया गया है. और क्या इससे किसी प्रकार का लाभ पहुंचा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पारदर्शिता नहीं दिखाई, तो विपक्ष इस मुद्दे को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाएगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही