Search

 
 
 

The 50: एल्विश यादव के खिलाफ बुरा-भला बोलना मैक्सटर्न को पड़ा भारी, अर्चित कौशिक ने खोया आपा

रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ता तनाव अब हाथापाई तक पहुंच गया है.हाल ही में शो के कंटेस्टेंट मैक्सटर्न और अर्चित कौशिक के बीच हुई तीखी झड़प ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
 

Lagatar desk : रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ता तनाव अब हाथापाई तक पहुंच गया है.हाल ही में शो के कंटेस्टेंट मैक्सटर्न और अर्चित कौशिक के बीच हुई तीखी झड़प ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

 

 


दरअसल, मैक्सटर्न ने एल्विश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे अर्चित भड़क गए. वायरल वीडियो में मैक्सटर्न, एल्विश यादव को 'गंवार' कहते हैं और बोलते हैं, उसकी औकात नहीं कि किसी से अकेले भिड़ सके. 

 

वो अपने आपको न समझे सबसे बड़ा समझदार, क्योंकि वो है सबसे बड़ा गंवार. लेकिन मैक्सटर्न की ये बात अर्चित कौशिक को जरा भी पसंद नहीं आई और उन्होंने कंटेस्टेंट के महल में एंट्री करते ही अपना हाथ उठा दिया.वीडियो में साफ दिख रहा कि अर्चित ने मैक्सटर्न को धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े. दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई, हालांकि अन्य कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव करने की कोशिश की.

 

इस पूरे विवाद का वीडियो खुद अर्चित कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,बाप बदलने से बेटा बाप नहीं बन जाता है.इसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

 

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ‘द 50’ में हिंसा देखने को मिली हो. इससे पहले भी रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी के बीच झगड़ा हो चुका है. शो के होस्ट लायन पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनके महल में हिंसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.अब देखने वाली बात यह होगी कि अर्चित कौशिक और मैक्सटर्न की इस लड़ाई पर शो के मेकर्स क्या कार्रवाई करते हैं और इसका असर आगे के एपिसोड्स में कैसे देखने को मिलता है.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही