Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC-JSSC Protest: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे बाबूलाल मरांडी, भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल

झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन बुधवार को 12वें दिन भी जारी रहा.
Advertisement
Advertisement
धरनास्थल पर बाबूलाल
  • रांची में छात्रों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी
  • धरनास्थल पर पहुंचे बाबूलाल मरांडी
  • विधानसभा मॉनसून सत्र में उठाएंगे छात्रों के मुद्दे

Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन बुधवार को 12वें दिन भी जारी रहा. राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे. इस बीच आंदोलन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. 

Uploaded Image

धरनास्थल पर छात्रों से बात करते बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे और आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने करीब 15 मिनट तक छात्रों से बातचीत की और उनकी मांगों को सुना. 

इसे भी पढ़ें: 

मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि JPSC और JSSC से जुड़े मामलों की CBI से जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्र परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं. भाजपा छात्रों के साथ सड़क से लेकर विधानसभा तक खड़ी रहेगी और इस मुद्दे को सदन में भी उठाएगी.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड में सिर्फ पेपर लीक का मामला नहीं है, बल्कि नौकरी बेचने के गंभीर आरोप सामने आए हैं. उनका दावा है कि JPSC, JSSC CGL और उत्पाद सिपाही भर्ती समेत कई परीक्षाओं में अनियमितताएं हुई हैं.

 

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि पहले भी कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा के सवाल पहले से याद कराए गए थे और वही सवाल परीक्षा में पूछे गए. उन्होंने कहा कि JPSC की 14वीं परीक्षा में भी कई गड़बड़ियां सामने आई थीं. कटऑफ अंक समय पर जारी नहीं किए गए और बाद में सामने आया कि अधिक अंक लाने वाले कई अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ.

 

उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में JPSC की सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच होनी चाहिए. साथ ही JPSC और JSSC के अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक और सचिव को हटाकर दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए और उनकी गिरफ्तारी हो.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर पैसे देकर नौकरी पाने की व्यवस्था जारी रही तो ऐसे लोग आने वाले कई वर्षों तक भ्रष्टाचार फैलाएंगे. इसलिए इस व्यवस्था को खत्म करना जरूरी है.

 

उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के बीच छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी समस्याओं पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई. उल्टा नियमों का हवाला देकर छात्रों को परेशान किया गया.

 

इस दौरान भाजपा विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, मनोज यादव, नागेंद्र महतो, नीरा यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, अमित यादव, शत्रुघ्न महतो, उज्ज्वल दास, मंजू कुमारी, प्रदीप प्रसाद, पूर्णिमा साहू, आजसू विधायक निर्मल महतो, भानु प्रताप शाही, अमर कुमार बाउरी, वरुण साहू समेत कई नेता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही