Search

 
 
 

JPSC-JSSC परीक्षाओं की गड़बड़ी पर बाबूलाल मरांडी ने मांगे सबूत, ई-मेल पर दें जानकारी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC और JPSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों से जानकारी और सबूत साझा करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया है, वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी अनियमितता की जानकारी सामने लाएं.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC और JPSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों से जानकारी और सबूत साझा करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया है, वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी अनियमितता की जानकारी सामने लाएं.

इसे भी पढ़ें: 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले छह वर्षों में JSSC ने सहायक आचार्य के 26,001 पद, CGL के करीब 2,200 पद, PGT के 3,120 पद और उत्पाद सिपाही के 583 पदों के लिए परीक्षाएं कराई हैं. उन्होंने दावा किया कि इन परीक्षाओं में बड़े स्तर पर नौकरी बेचने और गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं.

 

उन्होंने JPSC की 11वीं, 12वीं, 13वीं और 14वीं परीक्षाओं में भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए. उन्होंने अभ्यर्थियों से पूछा कि परीक्षा में किस तरह की गड़बड़ी हुई, परिणाम को कैसे प्रभावित किया गया और प्रश्न पत्र से जुड़ी कोई जानकारी या अनियमितता सामने आई तो उसकी जानकारी दें.

 

बाबूलाल मरांडी ने छात्रों से कहा कि अगर उनके पास परीक्षा से जुड़ा कोई दस्तावेज, प्रमाण या महत्वपूर्ण जानकारी है तो उसे उनके ई-मेल या X पर डायरेक्ट मैसेज के जरिए भेजें. उन्होंने छात्रों से अपना मोबाइल नंबर भी साझा करने को कहा है.

 

उन्होंने कहा कि छात्रों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर उनकी आवाज और उनकी मांग को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा. साथ ही सरकार पर दबाव बनाया जाएगा कि इन परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष CBI जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो.

 

बाबूलाल मरांडी ने अपनी अपील में छात्रों से कहा कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को सामने लाएं, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके. जानकारी भेजने के लिए ई-मेल: [yourbabulal@gmail.com]

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही