Search

 
 
 

अशोकनगर में साढ़े 7 करोड़ की संपत्ति पर बाबूलाल का सवाल, पूर्व अफसर की आय की जांच की मांग

Ranchi News: बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि चर्चा है कि अपनी कथित गतिविधियों को लेकर विवादों में रहे एक पूर्व नौकरशाह ने अशोकनगर में करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये के भूखंड और मकान का सौदा किया है. उन्होंने कहा कि संबंधित पूर्व अधिकारी के पास रांची में पहले से भी बड़े मकान और जमीन होने की चर्चा रही है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के अशोकनगर में एक पूर्व नौकरशाह की कथित करोड़ों की संपत्ति को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले की जांच कराने की मांग की है.

 

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि चर्चा है कि अपनी कथित गतिविधियों को लेकर विवादों में रहे एक पूर्व नौकरशाह ने अशोकनगर में करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये के भूखंड और मकान का सौदा किया है.

 

उन्होंने कहा कि संबंधित पूर्व अधिकारी के पास रांची में पहले से भी बड़े मकान और जमीन होने की चर्चा रही है. ऐसे में नई संपत्ति खरीदने के बाद उसकी आय और संपत्ति के स्रोत की जांच होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें - 

 

JSSC घोटाले से कनेक्शन की जांच की मांग

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जांच में यह भी देखा जाना चाहिए कि इस कथित संपत्ति सौदे की रकम का JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच या उससे जुड़े किसी कथित लेन-देन से कोई संबंध तो नहीं है.

 

उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि इतनी बड़ी संपत्ति खरीदने के लिए रकम कहां से आई और इसका आय का स्रोत क्या है. मरांडी ने कहा कि अगर संपत्ति वैध कमाई से खरीदी गई है तो उसका हिसाब देने में किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए.

 

पूर्व सरकार पर भी साधा निशाना

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि पुराने विवादों के बावजूद संबंधित अधिकारी को सरकार में कई महत्वपूर्ण और बड़े पदों की जिम्मेदारी दी गई थी. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सिर्फ पद और छवि के आधार पर किसी को ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं दिया जाना चाहिए.

मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता को करोड़ों की संपत्ति के एक-एक रुपये के स्रोत का हिसाब मिलना चाहिए. उन्होंने सरकार से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही