Search

 
 
 

कैप्टन स्मित की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी पर बाबूलाल ने उठाये सवाल

Ranchi News: उन्होंने 2008 के मुंबई आतंकी हमले में पुलिसकर्मी तुकाराम ओंबले की बहादुरी का भी जिक्र किया. मरांडी ने कहा कि जिस तरह ओंबले ने अपनी जान देकर आतंकियों का मुकाबला किया था, उसी तरह कैप्टन स्मित ने भी संकट के समय साहस दिखाया और कई लोगों की जान बचाई. उन्होंने कहा कि हमले के दौरान कैप्टन स्मित ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए अपना हौसला बनाए रखा.
 
बाबूलाल

Ranchi News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फ्लाई दुबई की उड़ान में आतंकी हमले को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित की बहादुरी को लेकर राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना 174 लोगों की जान बचाई और देश का नाम गर्व से ऊंचा किया.

 

बाबूलाल ने कहा कि कैप्टन स्मित के साहस की देश और दुनिया में तारीफ हो रही है, लेकिन राहुल गांधी की ओर से उनके लिए एक शब्द भी नहीं कहा गया. उन्होंने सवाल किया कि क्या इसकी वजह यह है कि कैप्टन स्मित हिंदू हैं.

 

उन्होंने 2008 के मुंबई आतंकी हमले में पुलिसकर्मी तुकाराम ओंबले की बहादुरी का भी जिक्र किया. मरांडी ने कहा कि जिस तरह ओंबले ने अपनी जान देकर आतंकियों का मुकाबला किया था, उसी तरह कैप्टन स्मित ने भी संकट के समय साहस दिखाया और कई लोगों की जान बचाई. उन्होंने कहा कि हमले के दौरान कैप्टन स्मित ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए अपना हौसला बनाए रखा.

इसे भी पढ़ें - 

 

मरांडी ने राहुल गांधी पर हिंदुओं के प्रति भेदभाव का आरोप लगाते हुए पूछा कि अगर इस घटना का नायक किसी दूसरे समुदाय से होता, तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होती. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की बहादुरी को उसकी जाति या धर्म के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए.

 

बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी से कहा कि देश की जनता का विश्वास जीतने के लिए हर नागरिक, हर धर्म और हर समुदाय का सम्मान करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के जरिए देश का भरोसा नहीं जीता जा सकता.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही