Search

 
 
 

CM पर आपत्तिजनक बयान देने के केस में बाबूलाल को हाईकोर्ट से राहत बरकरार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ बयानबाजी से जुड़े मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को हाईकोर्ट से राहत बरकरार है.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ बयानबाजी से जुड़े मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को हाईकोर्ट से राहत बरकरार है. 

 

हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ अगली सुनवाई तक किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है. यह मामला दुमका जिले के बरहेट थाना में दर्ज हुआ था. जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

 

दरअसल बाबूलाल मरांडी पर एक यूट्यूब चैनल में दिए बयान पर आपत्ति जताते हुए छह अलग-अलग जिलों में बाबूलाल को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है. पूर्व में सिमडेगा थाना में दर्ज कांड संख्या 104/2023 में बाबूलाल को हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है.

 

हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले में अदालत अब राज्य सरकार का जवाब आने के बाद सुनवाई करेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही