Search

 
 
 

हिमांशु हत्याकांड पर बोले बाबूलाल, सिर्फ निलंबन नहीं, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR भी होनी चाहिए

ता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हिमांशु हत्याकांड पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एसएसपी और एसपी को निलंबित करने को केवल दिखावटी कार्रवाई बताया है. मरांडी ने कहा कि अगर सरकार इस मामले में गंभीर है तो जिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में घटना हुई, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.
 

Ranchi :  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हिमांशु हत्याकांड पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एसएसपी और एसपी को निलंबित करने को केवल दिखावटी कार्रवाई बताया है. मरांडी ने कहा कि अगर सरकार इस मामले में गंभीर है तो जिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में घटना हुई, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.

 

बाबूलाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एएसआई अजय सिंह के सामने डीजीपी तक नतमस्तक हैं. उनके अनुसार, पुलिस अधिकारियों के तबादले से लेकर अवैध वसूली तक कई काम उनके इशारे पर होते हैं. मरांडी ने कहा कि जब तक इस तरह की व्यवस्था खत्म नहीं होगी, तब तक राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही