Search

 
 
 

गैंगवार का साइड इफेक्ट: दोगे तो मारे जाओगे, नहीं दोगे तब भी मारे जाओगे!

झारखंड में गैंगवार का असर अब कारोबारियों पर साफ दिखाई देने लगा है. एक ओर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान पर रांची समेत कई जिलों के कारोबारियों से फोन और व्हाट्सएप के जरिए लेवी मांगने और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लग रहे हैं. दूसरी ओर गैंगस्टर राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर ऑडियो और पोस्ट जारी कर कारोबारियों से किसी भी गैंग को लेवी नहीं देने की अपील की है.
 
अपराध की खबरें

Ranchi: झारखंड में गैंगवार का असर अब कारोबारियों पर साफ दिखाई देने लगा है. एक ओर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान पर रांची समेत कई जिलों के कारोबारियों से फोन और व्हाट्सएप के जरिए लेवी मांगने और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लग रहे हैं. दूसरी ओर गैंगस्टर राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर ऑडियो और पोस्ट जारी कर कारोबारियों से किसी भी गैंग को लेवी नहीं देने की अपील की है. उसने दावा किया है कि लेवी देने वाले भी निशाने पर आ सकते हैं.

 

ऐसे में कारोबारी खुद को दोहरी मुश्किल में फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं. यदि लेवी नहीं देते हैं तो गैंगस्टरों की धमकी का डर  और यदि लेवी देते हैं तो दूसरे गैंग के निशाने पर आने की आशंका. इससे व्यापारियों के बीच भय और असमंजस का माहौल बन गया है. 

 

हाल के दिनों में रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में होटल संचालक की हत्या और राज्य के विभिन्न हिस्सों में गैंगवार के बीच फायरिंग की, जिससे व्यापारियों और आम लोगों में भय का माहौल है.


व्यापारिक संगठनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और गैंगवार के माहौल ने कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब पुलिस के सामने सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना भी बड़ी चुनौती बन गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही