Search

 
 
 

करणी सेना नेता की हत्या पर बोले बाबूलाल - पुलिस की भूमिका की भी हो जांच

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की चाकू मारकर हत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में हुई यह वारदात कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस घटना में एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती.
 

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की चाकू मारकर हत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में हुई यह वारदात कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस घटना में एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाएं बताती हैं कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

 

उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी कानून का निष्पक्ष पालन कराना और संकट के समय लोगों की सुरक्षा करना है. अगर पुलिस की मौजूदगी में ही ऐसी घटना हो जाती है, तो इसकी निष्पक्ष और गहन जांच जरूरी है.

 

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका, उनकी प्रतिक्रिया और किसी तरह की लापरवाही की भी जांच होनी चाहिए. साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा बना रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही