Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा को नुकसान पहुंचा रही बाबूलाल की राजनीति: विनोद पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि मरांडी मिशन-11 को सफल बनाने के लिए लगातार सक्रिय हैं और इसी कारण वे अजीब तरह की बयानबाजी कर रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि मरांडी मिशन-11 को सफल बनाने के लिए लगातार सक्रिय हैं और इसी कारण वे अजीब तरह की बयानबाजी कर रहे हैं.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि हाल ही में एक पुलिस अधिकारी के अमर्यादित बयान पर राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई की, जो प्रशासन की जवाबदेही को दिखाता है. इसके बावजूद बाबूलाल मरांडी इसका भी विरोध कर रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि वे हर मुद्दे पर विरोध की राजनीति कर रहे हैं.

 

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व भी अब उनसे दूरी बना रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि चर्चा में बने रहने के लिए मरांडी लगातार गवर्नर हाउस जा रहे हैं और पुराने मुद्दों को दोहरा रहे हैं.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी असंतोष है और उनकी कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को झारखंड में ज्यादा सीटें मिली थीं, लेकिन बाद में संख्या कम हो गई.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि मरांडी की महत्वाकांक्षा और रणनीति से पार्टी को नुकसान हुआ है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर यही स्थिति रही तो भविष्य में भाजपा की स्थिति और कमजोर हो सकती है.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को पहले अपना एजेंडा स्पष्ट करना चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि वे किस दिशा में राजनीति कर रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही