Search

 
 
 

रांची : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सम्मेलन, हजारों महिलाओं ने लिया हिस्सा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मंगलवार को आर्यभट्ट सभागार में सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में हजारों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्णय में नारी, नव भारत की तैयारी थीम पर आधारित कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया.
 

Ranchi : नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मंगलवार को आर्यभट्ट सभागार में सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में हजारों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्णय में नारी, नव भारत की तैयारी थीम पर आधारित कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया.

 

कार्यक्रम का आयोजन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के मार्गदर्शन में किया गया. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रांची की मेयर रोशनी खलखो, रांची विश्वविद्यालय की कुलपति सरोज शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे.

Uploaded Image

पुष्पवर्षा कर महिलाओं का किया गया स्वागत

सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को पंचायत से लेकर संसद तक निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करेगा.

 

सम्मेलन के बाद आर्यभट्ट सभागार से मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका तक पदयात्रा निकाली गई. इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. बापू वाटिका पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और नारी सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया गया.

 

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. सम्मेलन ने समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का सशक्त संदेश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही