Search

बाबूलाल की संकल्प यात्रा भोगनाडीह से शुरू, 20 अगस्त तक संथाल के 9 विस क्षेत्रों में करेंगे सभा

Ranchi : हेमंत सरकार को हटाने के संकल्प के साथ बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज के भोगनाडीह से अपनी संकल्प यात्रा शुरू कर दी है. उन्होंने संथाल हूल के नायक सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद अपनी संकल्प यात्रा शुरू की. उन्होंने सिदो-कान्हू के परिजनों से भी मुलाकात की. इससे पहले वो बरहरवा में आम लोगों से भी मिले.  बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र होने के बावजूद हेमंत सोरेन की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार के कारण बरहरवा विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है. जब आदिवासियों का मसीहा बनने का ढ़ोंग करने वाला सोरेन राज परिवार ही आदिवासियों की जमीन लूटेगा, हड़पेगा तो झारखंड और झारखंडियों को बर्बाद होने से भगवान ही बचा सकते हैं. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-fire-broke-out-in-circuit-house-due-to-short-circuit/">रांची

: सर्किट हाउस में लगी आग, दमकल की गाड़ी ने पाया काबू)

7 चरणों में संकल्प यात्रा कर झारखंड के 81 विस क्षेत्रों में पहुंचेंगे और सभा करेंगे

बाबूलाल मरांडी आज गुरुवार (17 अगस्त) से 10 अक्टूबर तक 7 चरणों में झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे और वहां सभा करेंगे. पहला चरण गुरुवार से 20 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान बाबूलाल मरांडी बरहेट, बोरियो, राजमहल, महगामा, गोड्डा, पोड़ैयाहाट, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा और पाकुड़ में जनसभा करेंगे. प्रथम चरण में यात्रा के संयोजक विधायक अनंत ओझा हैं. जबकि उनकी टोली में प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, विधायक अमित मंडल, बबलू भगत, मिस्त्री सोरेन और सत्येंद्र सिंह शामिल किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-talha-khan-seeks-bail-from-court-detailed-debate-on-saturday/">लैंड

स्कैम: तलहा खान ने कोर्ट से मांगी बेल, शनिवार को विस्तृत बहस

10 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में जनसभा के साथ यात्रा का होगा समापन 

संकल्प यात्रा का यात्रा का दूसरा चरण 23 से 27 अगस्त तक होगा. इसमें बाबूलाल 10 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे. तीसरा चरण 4 से 6 सितंबर तक होगा, जिसमें 6 विधानसभा क्षेत्रों में सभा होगी. चौथा चरण 9 से 16 सितंबर तक होगा, जिसमें बाबूलाल 13 विधानसभा क्षेत्रों में सभा करेंगे. 18 से 24 सितंबर तक पांचवें चरण में 14 विधानसभा क्षेत्रों में सभा होगी. यात्रा का छठा चरण 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगा, जिसमें बाबूलाल 11 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे. सातवां और आखिरी चरण 3 से 10 अक्टूबर तक होगा, जिसमें बाबूलाल 16 जगहों पर सभा करेंगे. 10 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में जनसभा के साथ यात्रा का समापन होगा. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-spins-everything-like-a-jalebi-does-not-even-talk-about-the-issue-prashant-kishor/">नीतीश

कुमार हर बात को जलेबी की तरह घुमाते रहते, मुद्दे पर तो बात ही नहीं करते-प्रशांत किशोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//