Search

 
 
 

बैडमिंटन: चाउ टीएन को हराकर लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में बनाई जगह

भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए विश्व नंबर 6 और दूसरे वरीय खिाड़ी चाउ टीएन चेन (चीनी ताइपे) को मात देकर ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के फाइनल में जगह बना ली है. आज यानी 22 नवंबर को खेले गए 86 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य ने 17-21, 24-22, 21-16 से जीत हासिल की. यह मुकाबला 1 घंटे 26 मिनट तक चला.
 

Sydney : भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए विश्व नंबर 6 और दूसरे वरीय खिाड़ी चाउ टीएन चेन (चीनी ताइपे) को मात देकर ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के फाइनल में जगह बना ली है. आज यानी 22 नवंबर को खेले गए 86 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य ने 17-21, 24-22, 21-16 से जीत हासिल की. यह मुकाबला 1 घंटे 26 मिनट तक चला. 

 

लक्ष्य सेन इस सीजन के अपने पहले टाइटल की तलाश में हैं. लक्ष्य सेन मुकाबले की शुरुआत में दबाव में नजर आए. चेन ने 4-0 की शुरुआती बढ़त बना ली थी. ब्रेक तक चेन के पास 11-6 की लीड थी.

 

भारतीय खिलाड़ी ने इस अंतर को कम करने की कोशिश की, लेकिन चेन ने 21-17 से गेम जीत लिया. दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआत से कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन सेन ने मुश्किल हालात में अपनी काबिलियत दिखाते हुए 24-22 से दूसरा गेम अपने नाम कर लिया.

 

आखिरी गेम में सेन ने जल्द ही कंट्रोल बना लिया. सेन मिड-गेम ब्रेक में 11-6 की बढ़त के साथ आगे बढ़े. उन्होंने इस बढ़त को 14-7 तक पहुंचाया. चेन की एक सर्विस फॉल्ट ने अंतर को 17-9 कर दिया. इसके बाद फिर एक तेज क्रॉस-कोर्ट स्मैश ने सेन को आठ मैच प्वाइंट दिए. हालांकि, चेन उनमें से चार प्वाइंट बचाने में कामयाब रहे. सेन ने मुकाबले का अंतिम गेम 21-16 से अपने नाम किया.

 

शुक्रवार को सेमीफाइनल में आयुष शेट्टी को मात देने के बाद सेन टूर्नामेंट में इकलौती भारतीय उम्मीद हैं. सेन ने अपने पिछले मुकाबले में शेट्टी के साथ 23-21, 21-11 से जीत दर्ज की थी.

 

सिडनी ओलंपिक पार्क में सेन ने पहले गेम में 13-10 की बढ़त हासिल कर ली थी. इसके बाद शेट्टी ने वापसी करते हुए 21-21 की बराबरी की, लेकिन अंतत: लक्ष्य सेन ने 23-21 से गेम अपने नाम किया.

 

इसके बाद दूसरे गेम में सेन ने 6-1 से बढ़त बनाई और इसे 15-7 तक पहुंचा दिया. आयुष शेट्टी वापसी नहीं कर सके और सेन ने दूसरे गेम 21-11 से जीतकर अगले दौर में जगह बनाई ली. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही