Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Badminton : चैन युफेई को हरा जापान ओपन के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

Tokyo : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शनिवार को खेले गए विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में चैन युफेई को 21-19, 15-10 से हरा दिया.
Advertisement
Advertisement

Tokyo : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शनिवार को खेले गए विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में चैन युफेई को 21-19, 15-10 से हरा दिया. 

इसे भी पढ़ें...

 

चीन की खिलाड़ी युफेई सेमीफाइनल के बीच में ही चोट के कारण बाहर हो गई. इस जीत के साथ सिंधु इस सीजन के पहले फाइनल में पहुंच गई. सिंधु ने शुरुआत से ही खेल में पकड़ बनाए रखा और तेज मूवमेंट से पहले गेम के बीच में चार अंकों की बढ़त बना ली.

 

चैन युफेई ने शानदार वापसी कर स्कोर 19-19 से बराबर किया, लेकिन इसके बावजूद चैन ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई. सिंधु ने आखिरी पलों में संयम बनाए रखा और 2 पॉइंट हासिल कर पहला मैच 21-19 से जीत लिया.


दूसरे गेम में भी सिंधु का दबदबा रहा. उन्होंने तेजी के साथ 15-10 की बढ़त बना ली. इसी बीच युफेई को चोट लग गई और उन्होंने आखिर में मैच से हटने का फैसला लिया और सिंधु फाइनल में पहुंच गई.


2023 में डेनमार्क ओपन के बाद सुपर 750 टूर्नामेंट में सिंधु का यह पहला सेमीफाइनल था. इस सीजन में वह तीन सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, जिनमें मलेशिया ओपन सुपर 1000 और ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 जैसे टूर्नामेंट शामिल हैं. सिंधु का अब अगला मुकाबला रविवार को होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही