Search

 
 
 

Badminton: कोरिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं तन्वी शर्मा, श्रेयांशी को दी शिकस्त

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा अपने शानदार फॉर्म में चल रही है. पिछले हफ्ते ही उन्होंने ताइपे ओपन सुपर-300 का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. अब तन्वी कोरिया मास्टर्स 2026 के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है.
 

Lagatar Desk: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा अपने शानदार फॉर्म में चल रही है. पिछले हफ्ते ही उन्होंने ताइपे ओपन सुपर-300 का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. अब तन्वी कोरिया मास्टर्स 2026 के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में हमवतन श्रेयांशी वालिशेट्टी को 21-16, 17-21, 21-13 से हराया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने पहला सेट 21-16 से जीता, लेकिन दूसरे सेट में श्रेयांशी ने शानदार वापसी करते हुए 21-17 से गेम जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया. लेकिन तीसरे और निर्णायक गेम में तन्वी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पूरी तरह हावी रहीं. 

 

तन्वी ने तीसरा गेम 21-13 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली. अब क्वार्टर फाइनल में तन्वी का सामना भारत की रक्षिता श्री रामराज और जापान की मनामी सुइजु के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही