Search

 
 
 

Latehar News : ACB ने पंचायत सचिव को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मनिका प्रखंड की बरकाडीह पंचायत के सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.
 

Latehar : जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मनिका प्रखंड की बरकाडीह पंचायत के सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव नागेश्वर रजक एक योजना के भुगतान और प्रशासनिक स्वीकृति के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था. आवेदक के बार-बार अपील करने के बावजूद नागेश्वर रजक बिना पैसे के काम करने से मना कर दिया.

 

इसके बाद उसने एसीबी से मामले की शिकायत की. एजेंसी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई. इसके बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और पंचायत सचिव को रिश्वत लेते दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही