Search

 
 
 

Jamshedpur :  आसंगी चेकडैम में डूबे NIT छात्र का शव चार दिन बाद सोनारी के दोमुहानी से बरामद

एनआईटी के छात्र मीर तनवीर हसन का शव सोनारी के दोमुहानी से गुरुवार को बरामद किया गया.शव मिलने के बाद परिजनों और कॉलेज के छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई.
 

Jamshedpur : एनआईटी के छात्र मीर तनवीर हसन का शव सोनारी के दोमुहानी से गुरुवार को बरामद किया गया.शव मिलने के बाद परिजनों और कॉलेज के छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार, मीर तनवीर हसन रविवार को आरआईटी के पास आसंगी स्थित खरकाई नदी के चेकडैम में नहाने  गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए. घटना के बाद से एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी.

 

चार दिन बाद सोनारी के दोमुहानी से मिला शव


सोमवार से शुरू किए गए सर्च अभियान के चौथे दिन गुरुवार को सुबह एनडीआरएफ की टीम ने सोनारी के दोमुहानी के पास शव बरामद किया.सूचना मिलने पर परिजन और कॉलेज के छात्र मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मीर तनवीर हसन पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के निवासी थे और एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र थे

 

घटना से कैंपस में शोक का माहौल


छात्र की मौत के बाद एनआईटी जमशेदपुर परिसर में शोक का माहौल है. वहीं, छात्रों ने नदी और चेकडैम जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. परिजन भी घटना के बाद से जमशेदपुर में मौजूद थे और प्रशासन के संपर्क में बने हुए थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही