Search

 
 
 

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति पर HC ने सरकार से मांगा जवाब

झारखंड में राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के रिक्त पद भरने को लेकर दाखिल हिमांशु अग्रवाल की जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है. अब अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें

Ranchi :  झारखंड में राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के रिक्त पद भरने को लेकर दाखिल हिमांशु अग्रवाल की जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है. अब अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी.

 

सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सरकार के आला अधिकारियों के समक्ष यह मामला अभी लंबित है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सोनल तिवारी ने कोर्ट को बताया कि झारखंड में वर्ष 2018 से राज्य मानवाधिकार आयोग में अध्यक्ष का पद खाली है.

 

अधिवक्ता सोनल तिवारी ने कहा कि झारखंड में मानव अधिकार के कई मामले लंबित हैं. अध्यक्ष नहीं रहने के कारण सुनवाई नहीं हो पा रही है. इससे पहले जस्टिस आरआर प्रसाद मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष थे. लेकिन उनके बाद से यह पद रिक्त है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही