Search

 
 
 

Jharkhand Weather : रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 6 अगस्त के लिए कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है.
 

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 6 अगस्त के लिए कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है.


मौसम विभाग के अनुसार आज पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूरे झारखंड में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.


7 अगस्त को भी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गुमला और खूंटी जिले में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा. वहीं, पूरे राज्य में तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी.


मौसम विभाग ने बताया कि 8 अगस्त से 10 अगस्त तक भारी बारिश की कोई खास चेतावनी नहीं है. लेकिन इस दौरान भी राज्य के लगभग सभी जिलों में वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.


पिछले 24 घंटे में झारखंड के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. कुछ जगहों पर तेज बारिश भी दर्ज की गई. सबसे ज्यादा 110 मिलीमीटर बारिश जामताड़ा के फतेहपुर में हुई. रामगढ़ और पतरातू में 92 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. राज्य में सबसे अधिक तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रहा.


मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.


मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वज्रपात और तेज हवा के समय खुले मैदान में न रहें. पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही