Search

Badminton World Championships: वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में अर्जुन-हरिहरन की जीत

Sports News : नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सोमवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के ओपनिंग राउंड में अर्जुन व हरिहरन की जोड़ी ने आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स को 21-16, 6-4 से हरा दिया. इस जीत को अर्जुन के माता-पिता और पत्नी ने स्टैंड्स से लाइव खेलते हुए देखा. इस पल को अर्जुन ने खास बताया.
 
फाइल फोटो

इसे भी पढ़ें:

अर्जुन व हरिहरन की जोड़ी ने शुरुआती बढ़त को पहले गेम में 21-16 की जीत में बदला. वहीं, दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी 6-4 से आगे चल रहे थे, इस दौरान आयरिश जोड़ी को चोट के कारण मैच छोड़ना पड़ा और मैच समय से पहले ही खत्म हो गया.

साल 2009 के 17 साल बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन भारत में हो रहा है. यह चैंपियनशिप 17 से 23 अगस्त तक चलेगी.  भारत की ओर से आज कई बड़े खिलाड़ी कोर्ट पर उतरेंगे. जिसमें पीवी सिंधु महिला सिंगल्स में आयरलैंड की सोफिया नोबल के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी.  

दूसरी ओर भारत के आयुष शेट्टी का पहला मुकाबला चीन के टॉप सीड और डिफेंडिंग चैंपियन शी यू ची से होगा. दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 3 मुकाबले हुए हैं और तीनों में भारतीय खिलाड़ी को हार मिली है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही