Search

Cincinnati Open: जैमे फारिया ने बेन शेल्टन को एकतरफा मुकाबले में हराया

Sports News: सिनसिनाटी ओपन में बड़ा उलटफेर करते हुए, पुर्तगाल के क्वालीफायर जैमे फारिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेन शेल्टन को हरा दिया. फारिया ने शेल्टन के लगातार छह मैचों की जीत का सिलसिला भी तोड़ते हुए, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी. अगले दौर में फारिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के एडम वॉल्टन से होगा.
 
फाइल फोटो

फारिया के करियर की टॉप 10 खिलाड़ी के खिलाफ पहली जीत है. जीत के बाद फारिया ने कहा कि यह मेरे और मेरी टीम के लिए बहुत भावुक पल है. शानदार दर्शकों के सामने घरेलू खिलाड़ी के खिलाफ ऐसा करना इसे और भी खास बनाता है.

इसे भी पढ़ें:

इधर, छठी वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने शुरुआती दौर के मैच में अपने ही देश के एलेक्स मिशेलसेन को 6-3, 6-4 से हराया. अब फ्रिट्ज का सामना डैनियल मेरिडा एगुइलर से होगा, जिन्होंने जिजू बर्ग्स  को 6-3, 6-2 से हराया था. 

दूसरी ओर लर्नर टियन ने भी सिनसिनाटी में जीत के साथ शुरुआत की. उन्होंने सेबेस्टियन बाएज के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 6-3, 7-6(4) से जीत दर्ज की. अब तीसरे दौर में उनका मुकाबला फ्रांसिस टियाफो से होगा, उन्होंने रविवार को लोरेंजो सोनेगो को 6-3, 6-4 से हराया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही