Search

 
 
 

बादशाह ने रचाई दूसरी शादी, ईशा रिखी संग की सीक्रेट वेडिंग

सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ गुपचुप शादी कर ली है.
 

Lagatar desk : सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबरें हैं कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ गुपचुप शादी कर ली है.हालांकि, इस शादी को लेकर अभी तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें बादशाह और ईशा दूल्हा-दुल्हन के अंदाज में नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में दोनों जयमाला पहने और साथ में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं.

 

एक वीडियो में जयमाला के दौरान बादशाह मजाक में ईशा को माला पहनाते हुए हल्की शरारत करते नजर आते हैं, जिस पर ईशा हंस पड़ती हैं. बताया जा रहा है कि शादी बेहद प्राइवेट तरीके से, सिर्फ करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई.

 

Singer Badshah reportedly tied the knot

चार साल से कर रहे थे डेट


खबरों के अनुसार, बादशाह और ईशा रिखी पिछले करीब चार साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी.

 

ईशा रिखी का करियर


ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने 2013 में फिल्म ‘जट्ट बॉयज़ पुत्त जट्टां दे’ से डेब्यू किया था. इसके बाद वह 2018 में बॉलीवुड फिल्म ‘नवाबजादे’ में भी नजर आईं.

 

पहले भी शादी कर चुके हैं बादशाह


बादशाह की यह दूसरी शादी बताई जा रही है. इससे पहले उन्होंने जैस्मीन मसीह से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी भी है. साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया था.फिलहाल, इस शादी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है और सभी को बादशाह और ईशा की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही