Search

 
 
 

खूंटी : गैस एजेंसी संचालक के घर पर अपराधियों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

देशभर में LPG की कमी के बीच कई खबरें आ रही हैं. लोग एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करके भी गैस सिलेंडर ले रहे हैं. खूंटी से भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है
 

Khunti : देशभर में LPG की कमी के बीच कई खबरें आ रही हैं. लोग एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करके भी गैस सिलेंडर ले रहे हैं. खूंटी से भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक गैस एजेंसी संचालक के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

 

 

घटना तोरपा थाना क्षेत्र के हिल चौक स्थित नगर भवन के पास की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक बाइक पर सवार अपराधी पहुंचे और घर के बाहर कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए. फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.हालांकि फायरिंग के पीछे के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही