Search

 
 
 

Baharagoda: नारायणपुर चौक पर मनी 150वीं बिरसा मुंडा जयंती, भव्य 'उलगुलान' उत्सव का हुआ आयोजन

डोमजुड़ी पंचायत, नारायणपुर चौक पर न्यू युवा मुंडारी क्लब के तत्वावधान में शनिवार को महान आदिवासी नायक धरती आबा वीर शहीद बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को एक ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मनाया गया.
 
कायर्क्रम में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल पुरुष एवं महिलाएं.

Himangshu Karan

Baharagoda: डोमजुड़ी पंचायत, नारायणपुर चौक पर न्यू युवा मुंडारी क्लब के तत्वावधान में शनिवार को महान आदिवासी नायक धरती आबा वीर शहीद बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को एक ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मनाया गया. लगातार चौथे वर्ष आयोजित इस समारोह में आस्था, संस्कृति और संघर्ष की विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला.

महिलाओं ने स्वर्ण रेखा नदी घाट से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा निकाली

Uploaded Image

इस जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ पूरी निष्ठा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ. पुजारी शुकरा मुंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की. सबसे मनोहारी दृश्य तब बना, जब क्षेत्र की महिलाओं ने स्वर्ण रेखा नदी घाट से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा निकाली. इन कलशों को लाकर विधि-विधान के साथ घट स्थापित किया गया.

यह थे शामिल

आयोजन को लेकर कमिटी के अध्यक्ष बुधराम मुंडा, सचिव सोहराय मुंडा,कमेटी संयोजक भजहरि मुंडा, सदस्य शत्रुध्न मुंडा, फर्फुल मुंडा, चंद्रकांत मुंडा, निताई मुंडा, सुरेश मुंडा, कार्तिक मुंडा, बबलु मुंडा, भानु मुंडा, चंदन मुंडा, महादेव मुंडा, शुरू मुंडा, शुक्रा सिंह, सनातन सिंह, सुरेश मुंडा, रास मुंडा, सारिंधम मुंडा, संजीता मुंडा, सुनीता मुंडा, मनिका मुंडा, सुमित्रा मुंडा, बालि मुंडा आदि जुटे हुए थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही