Search

राज्यपाल और सीएम ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Ranchi :  झारखंड की आत्मा और आदिवासी नेता धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान राज्यपाल और सीएम ने बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज की उम्मीद और संघर्ष का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया. 

 

सीएम ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर किया नमन

सीएम हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तस्वीर भी शेयर की है. उन्होंने लिखा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें शत–शत नमन. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें! अमर रहें! अमर रहें!

 

राज्यवासियों से बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने की अपील

हेमंत सोरेन ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष और त्याग से जनजातीय समाज में सम्मान, स्वाभिमान और अधिकार की नई चेतना जगाई. अबुआ सरकार बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने के लिए महिलाओं के सम्मान, युवाओं के सशक्तिकरण, बच्चों की शिक्षा और झारखंड की संस्कृति व भाषा के संरक्षण पर विशेष जोर दे रही है. उन्होंने राज्यवासियों से उनके आदर्शों पर चलने की अपील करते हुए कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें, जय झारखंड.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp