Search

 
 
 

हजारीबाग :  खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़ 25 लाख के गहने-नकद लेकर फरार

जानकारी के अनुसार, घर के मालिक तरुण सिंह,  जो मूल रूप से टाटीझरिया थाना क्षेत्र के दूधमनिया गांव के निवासी हैं, खेतीबाड़ी करते हैं और अपने गांव में रहते हैं. चोरी के समय उनकी पत्नी किरण देवी महिला मंडल के काम से अपने मायके गई थीं और परिवार के बाकी सदस्य भी बाहर थे.
 

Hazaribagh : कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद मोहल्ले (वार्ड नंबर 24) में स्थित एक खाली घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया. चोर घर की अलमारी तोड़कर 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. 

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, घर के मालिक तरुण सिंह,  जो मूल रूप से टाटीझरिया थाना क्षेत्र के दूधमनिया गांव के निवासी हैं, खेतीबाड़ी करते हैं और अपने गांव में रहते हैं. चोरी के समय उनकी पत्नी किरण देवी महिला मंडल के काम से अपने मायके गई थीं और परिवार के बाकी सदस्य भी बाहर थे.

 

इसी का फायदा चोरों ने उठाया और  अलमारी तोड़कर सारे गहने और नकद ले फरार हो गए. चोरी किए गए जेवरातों में कुछ नई बहू के थे, जो उसे शादी में मिले थे और उसे अभी तक इस्तेमाल भी नहीं किया गया था.

 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही कटकमदाग थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही