Search

 
 
 

Baharagoda: पुणे से लौट रहा खंडामौदा का युवक आशीष पैड़ा कर्नाटक से लापता

आशीष 5 नवंबर को महाराष्ट्र के पुणे से अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में कर्नाटक के पास उनके साथ छिनतई और मारपीट होने की अपुष्ट सूचना मिलने के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है.
 
पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को मामले की जानकारी देते युवक के परिजन.

Himangshu Karan

Baharagoda: प्रखंड के खंडामौदा निवासी आशीष कुमार पैड़ा के अचानक लापता हो जाने से उनके परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है. आशीष पिछले दस दिनों से लापता हैं. वह 5 नवंबर को महाराष्ट्र के पुणे से अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में कर्नाटक के पास उनके साथ छिनतई और मारपीट होने की अपुष्ट सूचना मिलने के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है.

अज्ञात व्यक्ति के फोन करने पर मिली जानकारी

लापता आशीष की पत्नी कलाबती पैड़ा ने बताया कि उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर यह चौंकाने वाली जानकारी दी कि कर्नाटक में उनके पति आशीष के साथ छिनतई हुई है और मारपीट भी की गई है. इस दर्दनाक सूचना के बाद से ही आशीष का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है. सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि परिवार ने जब सूचना देने वाले युवक से दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, तो उसका फोन भी रिसीव नहीं हो रहा है. इस रहस्यमय चुप्पी ने परिवार की आशंकाओं को कई गुना बढ़ा दिया है कि आशीष गंभीर संकट में हैं.

पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री और झारखंड पुलिस को किया अलर्ट

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मामले की संवेदनशीलता और आपात स्थिति को समझते हुए तुरंत संज्ञान लिया. उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड पुलिस को ट्वीट के माध्यम से इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. वहीं षाड़ंगी ने ट्वीट में प्रशासन से लापता आशीष कुमार पैड़ा को शीघ्र और सकुशल ढूंढने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का गंभीर आग्रह किया है, ताकि परिवार की चिंता दूर हो सके. उधर बरसोल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता व्यक्ति की खोजबीन के लिए अपने स्तर से प्रयास शुरू कर दिए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही