Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baharagoda: बहरागोड़ा से बारिपदा तक 'मैत्री संगठन' ने निकाली रक्तदान रैली

रैली का मुख्य उद्देश्य "रक्तदान महादान" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और रक्तदान के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाना था. रैली का नेतृत्व मैत्री संगठन के संस्थापक एवं सचिव संदीप कुमार शाऊ ने किया.
Advertisement
Advertisement
रक्तदान रैली में शामिल मैत्री संगठन के सदस्य व अन्य.

Himangshu Karan

Baharagoda: मैत्री संगठन के तत्वावधान में बहरागोड़ा से बारिपदा तक आयोजित ओडिशा रक्तदान रैली का सफलतापूर्वक रविवार को समापन हुआ. इस रैली का मुख्य उद्देश्य "रक्तदान महादान" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और रक्तदान के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाना था. रैली का नेतृत्व मैत्री संगठन के संस्थापक एवं सचिव संदीप कुमार शाऊ ने किया.

15 यूनिट रक्त का संग्रह

इस जनहितकारी पहल के दौरान कुल 15 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जिसे बारिपदा ब्लड सेंटर में सुरक्षित रूप से जमा कराया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में पार्वती शंकर बाटाब्याल, रंजन शिट, देबाशीष नायक, डॉ. सुमन घोष और अन्य समाजसेवियों तथा रक्तदाताओं ने सक्रिय योगदान दिया. यह रैली झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में रक्तदान को बढ़ावा देने और नए रक्तदाताओं को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही