Search

 
 
 

Baharagoda: अलाव तापते समय साड़ी में लगी आग, पाठपुर गांव में महिला गंभीर रूप से झुलसी

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पाठपुर गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें 36 वर्षीय बीना बेरा गंभीर रूप से झुलस गईं.
 
सांकेतिक तस्वीर.

Himangshu Karan

Baharagoda: कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए अलाव ताप रही एक महिला को थोड़ी सी असावधानी भारी पड़ गई. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पाठपुर गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें 36 वर्षीय बीना बेरा गंभीर रूप से झुलस गईं.

साड़ी का एक हिस्सा अलाव की आग की चपेट में आ गया

बताया जाता है कि पाठपुर निवासी बीना बेरा अपने घर में अलाव के पास बैठकर आग ताप रही थीं. इसी दौरान, उनकी साड़ी का एक हिस्सा अनजाने में अलाव की चपेट में आ गया और उसमें आग पकड़ ली. जब तक महिला कुछ समझ पातीं, आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते बीना गंभीर रूप से झुलस गईं.

प्राथमिक उपचार के बाद पीआर एम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर 

महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज़ सुनकर परिजन तुरंत अलाव के पास पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई. इसके बाद, आनन-फानन में 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और झुलसी हुई महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए महिला को पीआर एम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही