Search

 
 
 

बहरागोड़ा: 5 बालू घाटों की हुई नीलामी, संचालन को लेकर ग्राम सभाओं ने रखी कड़ी शर्तें

प्रखंड क्षेत्र में 5 बालू घाटों की नीलामी के बाद अब धरातल पर संचालन को लेकर कवायद तेज हो गई है. सोमवार को एमएस जी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया
 

Baharagora: प्रखंड क्षेत्र में 5 बालू घाटों की नीलामी के बाद अब धरातल पर संचालन को लेकर कवायद तेज हो गई है. सोमवार को एमएस जी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विकास और स्थानीय हितों के बीच संतुलन बनाने पर चर्चा हुई.

 

2 पंचायतों में बनी सहमति, 3 बैठक स्थगित

सोमवार को हुई बैठकों के दौरान बनकटा और बरागाड़िया पंचायत (डीपा पाल बालू घाट) में ग्राम सभा सफलता पूर्वक संपन्न हुई. हालांकि, डोजुड़ीरी, नागुड़साईं और नेकड़ाडिहा में विभिन्न कारणों और ग्रामीणों की अनुपस्थिति की वजह से सभा को स्थगित करना पड़ा. पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार, इन क्षेत्रों में नई तिथि निर्धारित कर दोबारा बैठक की जाएगी.

 

ग्रामीणों की दो टूक- ‘गांव के रास्ते पर चलेंगे हाईवा’

डीपा पाल बालू घाट की सभा में ग्रामीणों ने स्पष्ट और सख्त रुख अपनाया है. कहा कि, बालू का परिवहन गांव की मुख्य सड़कों से नहीं होगा. इसके लिए अलग रास्ता बनाया जाए. वहीं, उत्खनन और ढुलाई कार्य में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए, और पर्यावरण और सड़क सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन हो. कंपनी प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि सर्वे के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग तय किया जाएगा और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा.

 

ये रहें मौजूद

बनकटा पंचायत में आयोजित सभा में मुखिया चैतन सिंह मुंडा, पंचायत सचिव और खनन विभाग के निरीक्षक समेत कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि टेंडर राशि और अन्य तकनीकी विवरण अधिसूचना जारी होते ही सार्वजनिक कर दिए जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही