Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: पीएमश्री खंडामौदा स्कूल का 86वां स्थापना दिवस, कई विधायक हुए शामिल

Jamshedpur: जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा स्थित पीएमश्री प्लस टू ओड़िया हाई स्कूल का 86वां स्थापना दिवस शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मुख्य अतिथि विधायक समीर मोहंती ने गोपबंधु चौक पर दिवंगत गोपबंधु दास की मूर्ति और विद्यालय परिसर में स्थापित दिवंगत तारापद षाड़ंगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

Uploaded Image
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की और विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को याद किया. विधायक समीर मोहंती ने इस मौके पर कहा कि यह विद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि ओड़िया भाषी समाज की पहचान और ऐतिहासिक धरोहर है. उन्होंने विद्यालय की कमियों को दूर करने का भरोसा दिलाते हुए कहा, "हम जल्द ही बैठक कर स्कूल की सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान करेंगे.


साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने स्कूल की विरासत को लेकर कहा कि यहां के छात्र आज डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक बनकर देश की सेवा कर रहे हैं. वहीं घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन, बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण बेहरा ने भी विद्यालय के इतिहास की प्रशंसा की. 

 


समारोह में मनोरंजन गिरि, असित मिश्रा, रतिकांत सीट, हरिपद पाल, लक्ष्मण गिरि, कृष्ण चंद्र पैड़ा, देवाशीष गिरि, धनंजय सिंह, लंबोधर कुंवर, हरिहर माईती समेत कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही