Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा में बेरोकटोक चल रहा लॉटरी व नशे का कारोबार

ओडिशा व पश्चिम बंगाल से सटे चाईबासा जिले में अवैध लॉटरी और ब्राउन शुगर का कारोबार बेरोकटोक चल रहा है. इन दोनों अवैध धंधों को संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा है. लेकिन इन अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi/Chaibasa : ओडिशा व पश्चिम बंगाल से सटे चाईबासा जिले में अवैध लॉटरी और ब्राउन शुगर का कारोबार बेरोकटोक चल रहा है. इन दोनों अवैध धंधों को संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा है. लेकिन इन अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं.

 

एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि पेरियार ने  इस मामले को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने अवैध लॉटरी और ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए झारखंड पुलिस, चाईबासा पुलिस और चाईबासा डीसी को टैग किया है.

 

पोस्ट के मुताबिक, राकेश जायसवाल, मो अल्ताफ, मो वसीम और बच्चा बंगाली नामक व्यक्ति चाईबासा व चक्रधरपुर में अवैध लॉटरी व ब्राउन शुगर के धंधे को संचालित कर रहे हैं. 

 

उल्लेखनीय है कि राज्य के कई जिलों में अवैध लॉटरी व ब्राउन शुगर का कारोबार फल-फूल रहा है. हालांकि कई जिलों में पुलिस कार्रवाई करती है. लेकिन कुछ वक्त रूकने के बाद धंधा फिर से शुरू हो जाता है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही