Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंट जेवियर स्कूल डोरंडा में कक्षा 10 के छात्रों का विदाई सह आशीर्वाद समारोह

रांची के डोरंडा स्थित सेंट जेवियर स्कूल के क्लास 10 के विद्यार्थियों के लिए विदाई सह आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया. जेवियर ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई. साथ ही विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा और उनके शैक्षणिक जीवन के अगले चरण के लिए आशीर्वाद दिया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  रांची के डोरंडा स्थित सेंट जेवियर स्कूल के क्लास 10 के विद्यार्थियों के लिए विदाई सह आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया. जेवियर ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई. साथ ही विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा और उनके शैक्षणिक जीवन के अगले चरण के लिए आशीर्वाद दिया गया.

 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित XISS, रांची के डीन (अकादमिक्स) डॉ. अमर एरॉन तिग्गा ने संबोधन में विद्यार्थियों को एकाग्र, अनुशासित एवं आत्मविश्वासी बने रहने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने जीवन में मूल्यों, परिश्रम और स्पष्ट उद्देश्य के महत्व पर विशेष बल दिया.

 

समारोह के दौरान विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरक स्वरूप प्रदान किया. विद्यालय के प्राचार्य फादर फुल्देओ सोरेंग, एस.जे. ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

 

इस अवसर पर प्राचार्य ने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की. उन्होंने कगा कि बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा लैपटॉप दिया जाएगा.

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिए गए. समारोह का समापन कृतज्ञता, प्रेरणा और आशा के भाव के साथ हुआ, जिससे विद्यार्थी आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हुए.

 Uploaded Image

 

इन विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार 

बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन अवार्ड : मास्टर प्रतीक सेबेस्टियन सुरिन

बेस्ट कैप्टन (ट्रॉफी व प्रमाण पत्र) : मास्टर तनय कुमार (लोयोला हाउस)

विक्टर टकर अवार्ड (विज्ञान में सर्वोच्च अंक) : मास्टर अनुभव जायसवाल

लेट मास्टर मिहिर राज मेमोरियल ट्रॉफी (कक्षा X में सर्वोच्च अंक) : मास्टर शाश्वत चौधरी

लेट अरुंधति रॉय मेमोरियल ट्रॉफी (अंग्रेज़ी भाषा में उत्कृष्ट कौशल) : मास्टर आरव राज

लेट सावित्री देवी मेमोरियल अवार्ड (हिंदी में सर्वोच्च अंक) : मास्टर शाश्वत चौधरी

लेट फ्लोरा एंथनी मेमोरियल अवार्ड (अंग्रेज़ी में सर्वोच्च अंक) : मास्टर सुभाषिश कुमार सिंह

आर्यभट्ट अवार्ड (गणित में सर्वोच्च अंक) : मास्टर अनुभव जायसवाल

लेट ओ. टी. मिंज मेमोरियल नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र (सबसे होनहार जनजातीय छात्र) : मास्टर नील किंडो एक्सडी (43.5% से 46.6% प्रगति)

1970 बैच अवार्ड (बेस्ट ऑल राउंडर) :  मास्टर आदित्य गौरव



 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही